समस्तीपुर, जून 15 -- समस्तीपुर। 11केवी पेपर मिल फिडर में ग्रीष्मकालीन मेंटनेंस कार्य को लेकर मंगलवार को सुबह 7 बजे से 10 बजे तक किया जाएगा। इस कारण तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। इसकी जानकारी बिशनपुर विद्युत प्रशाखा के जेई अमित कुमार ने दी है। उन्होंने कहा कि बिजली से संबंधित कार्य निपटा लें। प्रभावित क्षेत्र में जितवारपुर चौथ, बिशनपुर, हकीमाबाद आदि प्रमुख है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...