लखीमपुरखीरी, मार्च 12 -- स्थानीय चीनी मिल में कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद देर रात हुई वार्ता के बाद सुलझ गया। प्रबंधन और संयुक्त संघर्ष समिति के बीच लिखित समझौता होने के बाद मिल के मुख्य गेट पर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। संघर्ष समिति द्वारा 25 सितंबर 2025 को कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर 17 सूत्रीय मांगपत्र मिल प्रबंधन को सौंपा गया था। इसके बाद प्रबंधन और संघर्ष समिति के बीच लगभग आठ दौर की वार्ता हुई। वार्ता के दौरान ग्रेड, इंक्रीमेंट, प्रमोशन, स्थायीकरण, एरियर तथा वाउचर से संबंधित कई मांगों पर सहमति बनी थी। प्रबंधन ने इन मांगों पर 10 मार्च तक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था। निर्धारित तिथि तक मांगों पर कार्रवाई न होने से संयुक्त संघर्ष समिति ने 11 मार्च से मिल के सदर गे...