मिल प्रबंधन और यूनियन के बीच बनी सहमति
लखीमपुरखीरी, जून 2 -- स्थानीय चीनी मिल में कर्मचारियों द्वारा उठाए गए विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रबंधन और यूनियन प्रतिनिधियों के बीच महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई विस्तृत वार्ता के बाद दोनों पक्षों के बीच कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आपसी सहमति बनी है। बैठक में तय किया गया कि सभी पात्र कंपनी रोल कर्मचारियों का बोनस भुगतान जारी कर दिया जाएगा। साथ ही बंद पड़ी सायरन, हूटर व्यवस्था को पुनः शुरू कर दिया गया है और इसे पूर्व व्यवस्था के अनुसार संचालित किया जाएगा। प्रबंधन ने मार्च और अप्रैल माह के लंबित ठेकेदार बिलों का भुगतान 15 जून तक करने का आश्वासन दिया है। वहीं जनवरी से लागू संविदा श्रमिकों की बढ़ी हुई मजदूरी का एरियर भी 15 जून तक भुगतान करने पर सहमति बनी। डिस्टिलरी संचालन से जुड़े जेओसी एवं दैनिक आपूर्ति संबंधी मुद्दों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.