बस्ती, जून 7 -- बस्ती, निज संवाददाता। मुंडेरवा चीनी मिल ट्रक के नीचे दबकर एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान नहीं हो पाई है। मौक्े पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मुंडेरवा चीनी मिल के गोदाम से चीनी लादकर एक ट्रक निकला। बताते हैं कि इस ट्रक के नीचे एक युवक दब गया। उसकी उम्र करीब 20 वर्ष है। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के पहचान का प्रयास किया लेकिन सुबह नौ बजे तक उसकी पहचान नहीं हो पाई थी। अब पुलिस ने युवक के शव की पहचान का प्रयास कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...