नई दिल्ली, अगस्त 25 -- साल 2002 में एक फिल्म आई थी राज। इस फिल्म में बिपाशा बसु और डिनो मोरिया ने लीड रोल निभाया था। लेकिन इस फिल्म में एक तीसरा किरदार भी था जो फिल्म के बाद इतना पॉपुलर हुआ कि लोग आज तक उसके बारे में बात करते हैं। फिल्म में मालती का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मालिनी शर्मा को लोग सालों से तलाश रहे हैं। 2000 के शुरुआती सालों के बाद उन्हें दोबारा नहीं देखा गया था। लेकिन अब उनसे जुड़ी ताजा खबर सामने आई है। मालिनी शर्मा भारत में ही रह रही हैं। वो लाइमलाइट से दूर अब ये काम करती हैं।राज की हीरोइन मालिनी शर्मा मिल गई सालों बाद मालिनी शर्मा से जुड़ी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है एक्ट्रेस अब पुणे से दो घंटे की दूरी पर स्थित सह्याद्रि की पहाड़ियों में अपने बनाए आशियाने में रहती हैं। मालिनी ने एक्टिंग और मॉडलिंग की दुनिया से दूर...