फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 2 -- फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश सहकारी कताई मिल्स संघ लिमिटेड कानपुर के अनुपालन अधिकारी अभिषेक मिश्र ने बताया कि मिल के पात्र कार्मिकों, श्रमिकों को उनकी पात्रता और योग्यता के अनुसार वीआरएस काभुगतान वर्ष 2006-07 में किया जा चुका है।इसके अलावा ऐसे श्रमिक जो बीआरएस के पात्र नही थे उन्हें ग्रेच्युटी का भुगतान भी विधिवत रूप से किया जा चुका है। श्रमिकों की ओर से भुगतान पर प्रस्तुत आपत्तियों के क्रम में वर्ष 2010 में अंतर राशि का भुगतान भी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि संघ मुख्यालय में आवेदन प्रस्तुत करने वाले 977 श्रमिकों के सभी देयकों का अंतिम और पूरा भुगतान किया जा चुका है। वर्तमान में ऐसे श्रमिक जिनके आवेदन अभी तक संघ मुख्यालय को प्राप्त नहीं हुये हैं उनके परिवर्तनीय महंगाई भत्ता, बोनस, कटौती आदि का भुगतान शेष है।...