बहराइच, जनवरी 1 -- जरवलरोड। जरवलरोड गन्ना समिति के सचिव व सीडीआई ने गुरुवार को आईपीएल चीनी मिल परिसर के के तौल कांटे का औचक निरीक्षण किया। सचिव पीएन पांडे व सीडीआई राजेश विश्वकर्मा ने बताया कांटे पर जगन्नाथ पुत्र मतई निवासी खानेहटा की तौल कराई गई। जिसका वजन 124 कुंतल 90 किलो था। 50 किलो के 12 बांट रखने पर 6 कुंतल वजन बढ़ाकर 130 कुंतल 90 किलो हो गया। जिससे कांटा सही पाया गया। 11 लाख 72 हजार 100 कुन्तल अब तक चीनी मिल द्वारा किसानों से गन्ना खरीदा गया है। इस मौके पर के महा प्रबंधन ठाट सिंह राणा,प्रबंधक संजीव चौधरी रामायण सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...