बस्ती, दिसम्बर 27 -- वाल्टरगंज। चीनी मिल को चालू कराने के लिए मिलकर्मी और किसानों का महीनों से धरना जारी है। शुक्रवार को मिल गेट पर शुगर मिल चालू करने की मांग को लेकर डटे रहे। इस दौरान मिल प्रबंधन ने वाल्टरगंज शुगर मिल के आठ कर्मचारियों को जबरन स्थानांतरण कर दिया गया। इसके साथ इन्हें पूर्व का बकाया नहीं दिया जाएगा। इस आदेश के बाद मिल कर्मचारियों में काफी नाराजगी है। आठ कर्मियों के स्थानांतरण के विरोध में शुक्रवार को डीएम के प्राशसनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों की अगुवाई कर रहे महेश पांडेय, अंगद वर्मा का कहना है कि मिल प्रबंधन की ओर से पहले हमारे बकाए का भुगतान किया जाए उसके बाद ही स्थानांतरण किया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...