सुल्तानपुर, जनवरी 29 -- गोसाईंगंज, संवाददाता। किसान सहकारी चीनी मिल के कर्मी छह माह का बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर गुरुवार सुबह हड़ताल पर चले गए। जिससे मिल का संचालन पूरी तरह ठप हो गया। करीब छह घंटे तक मिल बंद रहने के बाद चार दिन में वेतन भुगतान के आश्वासन पर कर्मी कार्य पर लौट आए। 21 जनवरी को मिलकर्मियों ने बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर चीनी मिल परिसर में प्रदर्शन किया था और प्रधान प्रबंधक के नाम ज्ञापन सौंपा था, लेकिन इसके बावजूद वेतन का भुगतान नहीं किया गया। इससे कर्मियों में आक्रोश व्याप्त था। मिल के संचालन को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। वहीं कर्मी इस बात को लेकर भी आशंकित है कि यदि मिल बंद हो गई तो उनका बकाया वेतन और अधिक समय के लिए लंबित हो सकता है। इसी के चलते गुरुवार सुबह करीब 10 बजे स्थाई व सीजनल स्थाई कर्मियों ने हड़ता...