बागपत, जून 6 -- किसानों के खेतों में खड़ी गन्ना फसल में टाप बोरर चोटी बेधक,जड़ बेधक कीट के अलावा लाल सड़न रोग( रेड रोट) का असर अलग अलग स्थानों पर दिखाई दे रहा है। जिसे रोकने के लिए किसान जुटे है। शनिवार को खतौली चीनी मिल के महाप्रबंधक गन्ना कुलदीप राठी, अतिरिक्त महाप्रबंधक गन्ना विनेश कुमार, अतिरिक्त प्रबंधक गन्ना कपिल कुमार ने दोघट, भड़ल, निरपुड़ा, आदमपुर, इदरीशपुर आदि गांवों के किसानों से मिलकर उन्हें फसल को कीट एवं रोग से बचाव की जानकारी दी गई। वहीं भैंसाना मिल के सहायक महाप्रबंधक गन्ना योगेंद्र डबास, मनोज सोलंकी ने धनौरा, भड़ल, दाहा, दोघट, टीकरी, निरपुड़ा आदि गांवों में किसानों के साथ फसल निरीक्षण किया। बताया कि किसान को इस समय फसल पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। कीट एवं रोग से बचाव के लिए दी जाने वाली दवाइयों में गन्ना मिलें अनुदान दे रही ...