बागपत, मार्च 29 -- दाहा। चौगामा क्षेत्र के धनौरा, निरपुड़ा आदि गांवों में भैंसाना चीनी मिल के यूनिट हैड चंद्रवीर सिंह, गन्ना प्रबंधक योगेंद्र डबास, सहायक गन्ना प्रबंधक मनोज सोलंकी आदि मिल अधिकारियों ने रविवार को गन्ना किसानों संग बैठक की। बैठक में इस बार गन्ने की घटी पैदावार पर चिंता जताई। यूनिट हैड चंद्रवीर सिंह ने किसानों को बताया कि सीओ 0238 गन्ना प्रजाति किसानों के लिए अधिक पैदावार देने वाली अगेती प्रजाति चुनी गई थी लेकिन पिछले कई वर्षों से इस प्रजाति में टॉप बोरर, लाल सड़न रोग का इस कदर प्रकोप बढ़ा है कि गन्ना पैदावार में भारी गिरावट आई है । इस प्रजाति की जगह सीओ 15023, 0118, 98014, सीओएलके 14201 सीओएस 18231 गन्ना प्रजाति की बुआई कराने की सलाह दी जा रही है। ताकि किसान नुकसान से बचाया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.