पूर्णिया, अगस्त 24 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी पटना द्वारा थर्ड एवं फिफ्थ सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। परिणाम में मिल्लिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रामबाग के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कॉलेज का नाम रोशन किया है। थर्ड सेमेस्टर में कम्प्यूटर साईसं इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट की मेहर अंजुम ने 7.68 एसजीपीए के साथ कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सिविल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के लकी कुमार ने 7.60 एसजीपीए के साथ द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं कम्प्यूटर साईसं इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के मनीष कुमार ने 7.52 एसजीपीए के साथ कॉलेज में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार थर्ड सेमेस्टर में कम्प्यूटर साईसं इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के मेहर हसन ने शानदार 8.96 एसजीपीए के साथ कॉले...