फरीदाबाद, फरवरी 21 -- बल्लभगढ़,संवाददाता। मिल्क प्लांट रोड पर रोजाना लगने वाली अवैध सब्जी मंडी से क्षेत्र में अव्यवस्था और जाम की समस्या लगातार गहराती जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शाम के समय सड़क पर ठेले और ग्राहकों की भीड़ इतनी बढ़ जाती है कि वाहन रेंग-रेंग कर निकलते हैं। कई बार दोपहिया वाहन चालकों को भी निकलने में कठिनाई होती है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि शाम 5 बजे के बाद हालात और बिगड़ जाते हैं। ऑफिस से लौटने वाले लोगों व विभिन्न सेक्टर तथा कॉलोनियों के लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है। एंबुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं के लिए भी रास्ता निकालना मुश्किल हो जाता है। पार्षद ने निगमायुक्त को भेजा पत्र वार्ड-42 के पार्षद दीपक यादव ने नगर निगम आयुक्त को लिखित पत्र भेजकर मिल्क प्लांट रोड पर संचालित अवैध सब्जी मंडी को तत्काल हटाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.