भागलपुर, अप्रैल 8 -- बिहपुर पूरब पंचायत के मिल्की के वार्ड संख्या सात में बिहपुर विधायक ईं. शैलेंद्र ने मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजनांतर्गत लगभग साढ़े सात लाख रुपये की लागत से बनी पीसीसी सड़क का उद्घाटन किया। यह सड़क लक्ष्मी सिंह के घर से मणिकांत राय के घर तक बनायी गई है। उद्घाटन के दौरान विधायक ने कहा कि सड़क बनने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...