उरई, मार्च 22 -- उरई। आयोग से चयनित 11 नर्सिंग ऑफिसर को मेडिकल कॉलेज में जनप्रतिनिधियों और मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने नियुक्ति पत्र का वितरण किया। इस दौरान लखनऊ में नियुक्ति पत्र वितरण का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सजीव प्रसारण दिखाया गया। नियुक्ति पत्र हाथ में मिलते ही नर्सिंग ऑफिसर के चेहरे खुशी से खिल उठे। राजकीय मेडिकल कॉलेज जालौन में उप्र लोक सेवा आयोग प्रयागराज से नवचयनित नर्सिंग अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन चिकित्सा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डा अरविन्द त्रिवेदी के निर्देशन में केन्द्रीय पुस्तकालय स्थिति सभागार में सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम की शुरूआत योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री उप्र सरकार के द्वारा लखनऊ में नवचयनित नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरण से हुआ। इसका लाइव प्रसार...