गुड़गांव, मई 22 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। मिलेनियम सिटी से लगभग 15 हजार श्रद्धालु इस वर्ष बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरनाथ यात्रा पर जाएंगे। यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया और स्वास्थ्य जांच पहले ही शुरू हो चुकी है। यह पवित्र यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक यानी 57 दिनों तक चलेगी। श्रद्धालुओं की ओर से यात्रा को लेकर तैयारियों में जुटे हुए हैं। श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन या नामित बैंक शाखाओं (पीएनबी, एसबीआई, येश बैंक) से ऑफलाइन किया जा रहे हैं। इसमें 30 वर्ष से लेकर 50 वर्ष से अधिक आयु के श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। श्रद्धालु अशीष कुमार, अजीत, भानू प्रताप आदि ने कहा कि दुर्गम हिमालयी मार्ग को देखते हुए यात्रा के लिए पंजीकृत चिकित्सा प्रमाण पत्र अनिवार्य किया गया। श्रद्धालुओं के ...