गुरुग्राम, जनवरी 3 -- गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) द्वारा मिलेनियम सिटी के व्यस्ततम चौराहों में शामिल राजीव चौक पर स्लिप रोड से यातायात को सुगम करने की तैयारी की जा रही है। इस सिलसिले में जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा की अध्यक्षता में जल्द बैठक होगी। दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित राजीव चौक एक तरफ से गुरुग्राम-सोहना हाईवे और दूसरी तरफ से ओल्ड रेलवे रोड से जुड़ा हुआ है। एनएचएआई ने गुरुग्राम-सोहना हाईवे और ओल्ड रेलवे रोड के आवागमन को आसान करने के लिए अंडरपास का निर्माण कर लिया है, लेकिन दबाव होने के कारण इस चौराहे पर वाहन चालकों को सुबह और शाम के समय 8 से 10 मिनट के लिए रुकना पड़ता है। यह भी पढ़ें- अच्छी खबर! गुरुग्राम में बनेंगे 3 नए एलिवेटेड रोड, शहर को मिलेगी जाम से मुक्ति गुरुग्राम-सोहना हाईवे से जयपुर की तरफ जाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.