गुड़गांव, मई 3 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। जिले में मौसम लगातार आंख-मिचौली खेल रहा है। कभी तेज धूप झुलसा रही है, तो कभी अचानक आए बादल मौसम का मिजाज बदल रहे हैं। शनिवार रात हुई बारिश के बाद रविवार सुबह आसमान पूरी तरह साफ रहा औरचिलचिलाती धूप ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। दिनभर उमस और गर्मी से बेहाल रहे शहरवासियों को शाम चार बजे के बाद अचानक चली तेज हवा ने तपिश से हल्की राहत दिलाई। तापमान के आंकड़ों पर नजर डालें तो रविवार को दिन की गर्मी में भारी इजाफा देखा गया। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, एक दिन पहले शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस था। आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 1.9 डिग्री से...