गुड़गांव, मई 29 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। जिले में शुक्रवार की शाम बड़ी राहत मिली। दिनभर चली धूप-छांव और भारी उमस के बाद शाम होते-होते मौसम ने अचानक करवट ले ली। शहर में शाम करीब चार बजे आसमान में घने काले बादल छा गए और सवा पांच बजे तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। लगभग 10 मिनट तक लगातार हुई इस बूंदाबांदी ने मौसम को पूरी तरह सुहावना बना दिया। बूंदबांदी ने लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से निजात दिलाई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को हुई इस राहत की बारिश के बाद शहर का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि ठीक एक दिन पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस रहा था। इस प्रकार बीते 24 घंटे के भीतर गुरुग्राम के अधिकतम तापमा...