गुड़गांव, मार्च 20 -- गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में शुक्रवार को रुक-रुककर रिम-झिम बारिश होती रही। इससे पारा गिर गया। वहीं, कई दिन प्रदूषित हवा से भी लोगों को राहत मिली। हालांकि, दूसरी ओर कई स्थानों पर हुए जलभराव और ट्रैफिक जाम ने लोगों की परेशानी भी बढ़ा दी। बारिश के बाद बड़ी ठिठुरन ने एक बार फिर मार्च महीने में जनवरी की याद दिला दी। मार्च के महीने में आमतौर पर पंखे और एसी चलने शुरू हो जाते हैं, लेकिन शुक्रवार की बारिश ने मौसम में ऐसी ठिठुरन पैदा की कि लोगों को मजबूरन फिर से अलमारी से गर्म कपड़े निकालने पड़े। ठंडी हवाओं के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया गया।मार्च के महीने में इस तरह की ठंड और बारिश ने पिछले कई सालों के रिकॉर्ड को प्रभावित किया है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24.09 डिग्री सेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.