गुड़गांव, नवम्बर 19 -- गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में वायु प्रदूषण की स्थिति बुधवार को भी बहुत खराब बनी रही। सुबह आठ बजे तक शहर में घनी धुंध छाई रही, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। धूप निकलने के बाद थोड़ी राहत मिली, लेकिन प्रदूषण का स्तर नियंत्रण से बाहर बना हुआ है। बुधवार को गुरुग्राम का औसतन एक्यूआई 300 दर्ज किया गया, जो 'बहुत खराब' श्रेणी को दर्शाता है। बंधवाड़ी लैंडफील साइट से उड़ने वाली धूल के कारण ग्वाल पहाड़ी का एक्यूआई 363 तक पहुंच गया, जबकि सेक्टर-51 का एक्यूआई 334 रहा। टेरी ग्राम में एक्यूआई 231 और विकास सदन का एक्युआई 275 दर्ज किया गया। वहीं, औद्योगिक क्षेत्र मानेसर का एक्यूआई 180 दर्ज किया गया है। लापरवाही और स्वास्थ्य खतरा विशेषज्ञों का कहना है कि हवा चलने के कारण प्रदूषक कण कुछ हद तक छंट गए हैं, लेकिन सड़कों पर पानी का छिड़क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.