गुड़गांव, मई 17 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। शहर में एक बार फिर से तेज धूप और भीषण गर्मी ने लोगों का हाल पूरी तरह से बेहाल कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अगर एक दिन पहले शनिवार की बात करें तो शहर का अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा था। बीते महज 24 घंटे के भीतर शहर के अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दिन के साथ-साथ अब उमस के कारण रातें भी काफी गर्म होने लगी हैं जिससे लोगों की परेशानी दोगुनी हो गई है。 यह भी पढ़ें- भीषण लू का सामना करेगी दिल्ली, दो दिन येलो अलर्ट; 45degC जाएगा तापमानगर्मी का प्रभाव बीते दो दिनो...