गुड़गांव, अप्रैल 24 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। जिले ने मच्छर जनित बीमारियों के खिलाफ लड़ाई में पिछले पांच वर्षों में मजबूत पकड़ बनाई है। मिलेनियम सिटी में जहां कभी मलेरिया को लेकर चिंता बनी रहती थी, वहीं अब हालात ऐसे हैं कि पूरे जिले में पांच साल में कुल मामले 10 दर्ज हुए हैं। जिसने बीते 1 साल में एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ तो उससे पहले 8 तो उससे पहले दो मामले ही आए थे। वहीं, सिविल अस्पताल समेत सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में भले ही रोज बुखार और कंपकंपी के मरीज पहुंच रहे हों, लेकिन उनमें मलेरिया की पुष्टि बेहद कम हो रही है। यह भी पढ़ें- मलेरिया डेंगू को एक चम्मच पानी भी बन सकता है खतरा इसके पीछे हॉट-स्पॉट इलाकों की जीआईएस मैपिंग, समय रहते एंटी-लार्वा स्प्रे, और मई से पहले ही शुरू हो जाने वाली ब्लड स्लाइड जांच जैसी ग्राउंड लेवल की रणनीतियां अ...