गुड़गांव, फरवरी 25 -- गुरुग्राम,कृष्ण कुमार। मिलेनियम सिटी गुरुग्राम की आबोहवा को साफ और शुद्ध बनाने के लिए नगर निगम ने कमर कस ली है। शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण और धूल के गुबार पर लगाम लगाने के लिए निगम ने साल 2026 के लिए एक महत्वाकांक्षी एक्शन प्लान तैयार किया है। इस पूरी योजना के लिए निगम ने 291 करोड़ रुपये का बजट खाका खींचकर सरकार को भेजा है। जैसे ही यह राशि स्वीकृत होगी, शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने का काम युद्ध स्तर पर शुरू हो जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार, गुरुग्राम की आबादी लगभग 22.5 लाख तक पहुंच चुकी है और शहर में उद्योगों की संख्या भी 400 के पार है। ऐसे में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) को नियंत्रित करना एक बड़ी चुनौती है। पिछले चार वर्षों (2021-2024) का औसत एक्यूआई 198 दर्ज किया गया है, जिसे निगम 2026 के अंत तक घटाकर 178 पर लाने का ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.