गुड़गांव, मार्च 20 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की तरफ से मिलेनियम सिटी की 34 मुख्य सड़कों को सुरक्षित करने की तैयारी की जा रही है। इन सड़कों पर सड़क सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके ऊपर करीब साढ़े चार करोड़ रुपये की लागत आएगी। जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता अमित गोदारा के मुताबिक सेक्टर-24 से लेकर सेक्टर-57 तक की मुख्य सड़कों का सफर सुरक्षित किया जाएगा। इनके ऊपर सड़क सुरक्षा उपकरण मुहैया करवाए जाएंगे। जहां-जहां फुटपाथ क्षतिग्रस्त हैं, उन्हें दुरुस्त करवाया जाएगा। डिवाइडर को बेहतर बनाया जाएगा। वाहन चालकों को किसी तरह की असुविधा का सामना इन सड़कों पर चलने के दौरान नहीं होगा। गोदारा ने बताया कि इस योजना के तहत टेंडर जारी कर दिए हैं। अगले डेढ़ महीने में टेंडर आवंटित करके इस दिशा में काम शु...