गुड़गांव, अगस्त 15 -- गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में शनिवार को जनमाष्टमी धूमधाम से मनाने के लिए मंदिर और घरों में पूरी तैयारियां कर ली गई है। मंदिरों में श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रसाद की व्यवस्था करने के साथ-साथ रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। जिले में 50 से ज्यादा मंदिरों में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आज रात से शुरू होंगे कार्यक्रम शनिवार आधी रात को भगवान कृष्ण के जन्म का उत्सव मनाया जाएगा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। शुक्रवार शाम से मंदिरों में कथा और पूजा अर्चना शुरू हो गई। इस्कॉन में ऑनलाइन जन्माष्टमी उत्सव भी मनाया जाएगा। वहीं प्रेम मंदिर पर बच्चों के लिए झूले, स्क्रीन पर कृष्ण लीला दिखाएंगे ऑनलाइन दर्शन की व्यवस्था पीतांबरा सूर्य नारायण मंदिर के मंहत रोबिन शर्मा ने बताया कि जनमाष्टमी को...