मिलेट मिशन के तहत किसानों को मिला उन्नत खेती का प्रशिक्षण
रांची, जुलाई 20 -- कर्रा, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य मिलेट मिशन योजना के तहत कर्रा प्रखंड के मेहा गांव में सोमवार को कृषक गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में किसानों को श्रीअन्न (मिलेट) और दलहनी फसलों की वैज्ञानिक खेती की जानकारी दी गई तथा मड़ुवा के साथ राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (एनएफएसएम) के तहत प्रमाणित उड़द एवं अरहर के बीज वितरित किए गए। अधिकारियों ने कहा कि इससे क्षेत्र में श्रीअन्न और दलहनी फसलों की खेती को बढ़ावा मिलेगा तथा किसानों की आय में वृद्धि होगी। गोष्ठी में प्रखंड तकनीकी प्रबंधक स्नेह लता तिग्गा और सहायक तकनीकी प्रबंधक माधुरी लकड़ा ने किसानों को उन्नत खेती, बीज उपचार, वैज्ञानिक बुवाई, फसल प्रबंधन, किसान समृद्धि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), मिलेट मिशन योजना और मृदा जांच की जानकारी दी। उन्होंने किसानों से आधुनिक कृषि तक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.