एटा, मार्च 26 -- बुधवार को कृषि विभाग ने मिलेट जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन किया। इसमें जिलेभर के किसानों ने प्रतिभाग किया। जागरूकता रैली कलक्ट्रेट से एडीएम वित्त राजस्व और न्यायिक ने झंडी दिखाकर रवाना की। कलक्ट्रेट से शुरू हुई रैली आगरा रोड, माया पैलेस, तहसील कार्यालय होते हुए नन्नूमल चौराहा स्थित उप कृषि निदेशक कार्यालय पहुंच संपन्न हुई। इसके बाद उपकृषि निदेशक कार्यालय पर जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह एवं डीडीए सुमित कुमार ने संयुक्त रूप से किसानों को मिलेट उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया और उसकी महत्ता पर बल दिया। उन्होंने किसानों को बताया गया कि वह अपने खेतों में खरीफ की सीजन में रागी, कुटकी, सांवा, कोदो कंगनी, बाजारा आदि का उत्पादन जरूर करें। जिसका बीज कृषि विभाग के ब्लॉक स्तरीय राजकीय कृषि बीज भंडार पर उपलब्ध कराया जाता ह...