बदायूं, दिसम्बर 17 -- बदायूं, संवाददाता। श्री अन्न के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मंगलवार को शहर में जागरूकता रैली निकाली गयी। रैली की शुरुआत से पूर्व बदायूं क्लब में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीडीओ केशव कुमार ने हरी झंडी दिखाकर बदायूं क्लब से मिलेट्स जागरूकता रैली शुरू करायी। यहां से रैली भामाशाह चौक, ओवरब्रिज, संतोष सिंह तिराहा, लक्ष्मीबाई चौक से ऑडिटोरियम पहुंचकर संपन्न हुयी। सीडीओ ने कहा कि रोग-मुक्त रहने के लिए श्री अन्न का प्रयोग अवश्य करें एवं अपने आस-पास के लोगों को श्री अन्न के प्रति जागरूक करें। डीडी कृषि मनोज कुमार, जिला कृषि अधिकारी मनोज रावत ने मिलेट्स के लाभ के बारे में जानकारी दी। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी ने प्राकृतिक खेती करने पर जोर दिया एवं लाभ बताये। किसान मोर्चा अध्यक्ष केशव चौहान के अलावा किसान, स्काउट गाइड, ...