अयोध्या, अप्रैल 1 -- कुमारगंज,संवाददाता। श्रीअन्न को बढ़ावा देने के लिए आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय ने एक और कदम बढ़ाया है। राज्य सरकार की परियोजना अंतर्गत सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय में मिलेट्स प्रसंस्करण, पैकिंग एवं विपणन केंद्र का लोकार्पण कुलपति डा बिजेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि श्रीअऩ्न हमारे स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक होते हैं, लेकिन इनका उपयोग जनसाधारण द्वारा बहुत ही कम मात्रा में किया जाता है। यह केंद्र जनसाधारण को मोटे अनाजों के प्रसंस्करण हेतु सुविधा प्रदान करेगा। समय-समय पर इस केंद्र में दिए जाने वाली जानकारी एवं प्रशिक्षण अत्यंत लाभकारी सिद्ध होंगे। यह केंद्र मोटे अनाजों के उपभोग को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। परियोजना की मुख्य अन्वेषक व अधिष्ठाता डॉ. साधना सिंह ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.