मिलेट्स प्रशिक्षण के लिए 100 किसान रवाना
बांदा, सितम्बर 27 -- बांदा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत मिलेट्स के उपयोग और उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए जिले के 100 कृषकों और 10 कर्मचारियों को पांच दिवसीय प्रशिक्षण एवं भ्रमण के लिए रवाना किया गया। उप जिलाधिकारी (न्यायिक) माया शंकर यादव ने रविवार को विकास भवन से हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया। प्रशिक्षण दल को दीनदयाल शोध संस्थान, मझगवां, सतना (मध्य प्रदेश), ग्रामोदय विश्वविद्यालय और कृषि विज्ञान केंद्र, गनीवां, चित्रकूट सहित विभिन्न संस्थानों का भ्रमण कराया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान किसानों को मिलेट्स की विभिन्न फसलों जैसे ज्वार, बाजरा, सांवा, कोदो और रागी के बीज उत्पादन की तकनीक और उनके महत्व की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा बीज उत्पादन क्षेत्र का भ्रमण, मिलेट्स की विभिन्न फसलों में बीज विधायन की प्रक्रिया, मिलेट्स से बनने वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.