उरई, अगस्त 3 -- कोंच, संवाददाता । उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम योजना के अंतर्गत विकास खंड परिसर में कृषक प्रशिक्षण व कृषि गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को मोटे अनाज (मिलेट्स) की खेती के प्रति जागरूक करना और आधुनिक कृषि तकनीकों के माध्यम से उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रेरित करना रहा। प्रशिक्षण सत्र में विषय वस्तु विशेषज्ञ केसवेंद्र और संजीव कुमार ने किसानों को ज्वार, बाजरा, रागी, कोदो और सांवा जैसी पोषक एवं कम लागत वाली फसलों की खेती के लाभों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मिलेट्स की फसलें कम पानी में भी अच्छी पैदावार देती हैं और बदलते मौसम की परिस्थितियों में अन्य फसलों की तुलना में अधिक टिकाऊ साबित होती हैं। इसके अलावा सरकार द्वारा मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं और कृ...