वाराणसी, जुलाई 3 -- बड़ागांव, संवाद। चिलबिला गांव में गुरुवार को किसानों को मोटे अनाज (मिलेट्स) की महत्ता बताई गई। विशेषज्ञों ने कहा कि आधुनिक तकनीक से मक्का समेत अन्य मिलेट्स की खेती कर किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं। उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम और त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के तहत विशेष जागरूकता शिविर में कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। सरकारी योजनाओं से वंचित किसानों की फार्मर रजिस्ट्री से उन्हें योजनाओं से जोड़ने की पहल हुई। कृषि विशेषज्ञों ने कहा कि कम पानी में मिलेट्स की अच्छी पैदावार होती है। बदलते मौसम में यह बेहतर विकल्प है। किसानों को उन्नत बीजों के चयन, वैज्ञानिक खेती के तरीके और उत्पादन बढ़ाने के उपाय बताए गए। कहा कि पोषण से भरपूर मोटे अनाजों की मांग दुनिया में तेजी से बढ़ रही है। जरूरी है कि किसान समय की मांग समझें। उन्...