इटावा औरैया, जुलाई 20 -- जसवंतनगर। विकासखंड सभागार में सोमवार को उ.प्र. मिलेट्स पुनरुद्धार योजना के अंतर्गत एक दिवसीय विकासखंड स्तरीय कृषक प्रशिक्षण आयोजित किया गया। त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम में किसानों को प्राकृतिक खेती, मक्का उत्पादन, फसलों की सुरक्षा और मिट्टी की सेहत से जुड़ी आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने किसानों से वैज्ञानिक पद्धति अपनाकर उत्पादन बढ़ाने और लागत कम करने का आह्वान किया। एडीओ कृषि ने किसानों को शंकर मक्का की उन्नत किस्मों, उनकी वैज्ञानिक खेती, अधिक उत्पादन के उपाय तथा मिलेट्स के पोषण और आर्थिक महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मिलेट्स की खेती किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ लोगों के बेहतर स्वास्थ्य में भी अहम भूमिका निभा सकती है। कृषि विशेषज्ञ अरविंद प्रताप सिंह ने प्राकृतिक ख...