मिलेगी राहत, 8.45 लाख की लागत से नाली निर्माण शुरू
सासाराम, अप्रैल 10 -- संझौली, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के गौरी शंकर उच्च माध्यमिक विद्यालय के मुख्य द्वार के सामने नाली का पानी जमा रहने से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को लंबे समय से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वहीं स्थानीय लोगों की मांग और छात्र-छात्राओं की समस्या को देखते हुए विधायक अरुण सिंह ने मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत आईसीसी नाली निर्माण के लिए आठ लाख 45 हजार रुपये की अनुशंसा की है। जिससे नाली निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.