नवादा, मई 12 -- नवादा अंचल कार्यालय में कर्मचारी लौट आए हैं। पिछले लगभग तीन महीनों यानी 87 दिनों से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर गए नवादा अंचल कार्यालय के कर्मचारियों ने आखिरकार सोमवार को अपना कार्यभार संभाल लिया है। कर्मचारियों के वापस कार्यालय लौटने से अंचल की प्रशासनिक मशीनरी एक बार फिर पटरी पर लौट आई है। अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा अब फाइलों की सरसराहट और आम जनता की चहल-पहल में बदल गया है। यह भी पढ़ें- राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त, काम पर लौटेकर्मचारियों की वापसी नवादा अंचल कार्यालय में सोमवार को उस वक्त एक बार फिर से कार्य संस्कृति परवान चढ़ती दिखी, जब प्रमुख कर्मचारी अमित कुमार, सुजीत कुमार, अंतिमा कुमारी, प्रियंका कुमारी और पूजा कुमारी आदि ने कार्यालय पहुंचकर अपना योगदान दिया। इनके साथ अन्य सहयोगियों ने भी अपनी कुर्सियां ...