बस्ती, जनवरी 29 -- बस्ती, निज संवाददाता। रुधौली क्षेत्र के बखरिया में संचालित 50 शैय्या एकीकृत आयुष चिकित्सालय को 62 गत्ता दवाएं प्राप्त हुई हैं। इससे मरीजों को दवा के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। पहली बार अस्पताल को दवाओं का आवंटन हुआ है। शासन की ओर से मिलने वाली आयुष की दवाओं की आपूर्ति काफी समय से बंद है। 50 शैय्या सहित अन्य आयुर्वेदिक अस्पतालों में दवा का संकट है। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. जगदीश यादव ने बताया कि बुधवार को ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं के लिए मिशन निदेशालय लखनऊ से 62 गत्ते में दवा प्राप्त हुई है। यह दवाएं मरीजों में वितरित की जाएंगी। बताया कि यहां ओपीडी सेवा चल रही है। एक ही छत के नीचे आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक और यूनानी पद्धति में उपचार की सुविधा है। साथ ही पंचकर्मा की भी सुविधा दी जा रही है। दवा कम होने पर...