बरेली, अप्रैल 12 -- ट्रांसपोर्टर, आढ़ती और ड्राइवर ने मिलीभगत कर पंजाब भेजा गया 4.42 लाख रुपये का नारियल पानी गायब कर दिया। इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट लिखाई गई है। कैंट के ठिरिया निजावत खां निवासी नारियल पानी के थोक विक्रेता जीलानी खां का कहना है कि उन्होंने 14 मार्च को केजीएन ट्रांसपोर्ट कंपनी, सैदपुर चुन्नीलाल के अब्दुल मतीन व तहसीन खान और डेलापीर के आढ़ती इश्तिया खां के जरिये 200 पीस नारियल पानी मेरठ व पंजाब भेजे थे। यह माल चंदौसी रोड संभल के ट्रक मालिक जितेंद्र सिंह व ड्राइवर के जरिये भेजा गया। मगर माल खराब होने के कारण उसे वापस मंगाया लेकिन वह उन तक नहीं पहुंचा। आरोपियों ने साठगांठ कर सारा नारियल पानी रास्ते में ही बेच दिया, जिससे उन्हें 4.42 लाख का नुकसान हुआ। उन्होंने अपनी रकम मांगी तो आरोपियों ने ...