कन्नौज, दिसम्बर 31 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। नगर के जीटी रोड व फर्रुखाबाद रोड के मध्य स्थित मिलिट्री ग्राउंड में बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। जब खेल रहे बच्चों की नाले के पास गेंद पहुंची, तो नाले में शव देख कर बच्चे सहम गए। युवक की रहस्य में मौत के लोगों में चर्चा देखी गई। नाले में शव मिलने की जानकारी पर तो भीड़ लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को नाले से निकलवा कर घटना की जांच पड़ताल शुरू की। मंगलवार की शाम नगर स्थित मिलिट्री ग्राउंड में बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। खेल रहे बच्चों की गेंद नाले के समीप पहुंच गई। जब बच्चे गेंद उठाने पहुंचे तो वहां नाले में शव देख कर बच्चे सहम गए और लोगों को जानकारी दी। इसके बाद मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद शव के शिनाख्त के प्रयास किए। किदवई ...