नई दिल्ली, अगस्त 15 -- हर दूसरे दिन हमें किसी न किसी ऐसे आईएएस या आईपीएस एस्पिरेंट की प्रेरणादायक कहानी सुनने को मिल ही जाती है, जिसने अपनी लगन, कड़ी मेहनत और पक्के इरादे से अपनी मंजिल हासिल की हो। लेकिन कुछ कहानियां सिर्फ परीक्षा पास करने और अफसर बनने तक सीमित नहीं रहतीं वो सिस्टम और समाज की तस्वीर को एक नई दिशा देने का काम करती हैं। आज हम बात करेंगे ऐसे ही एक शानदार और जांबाज इंसान की जिन्हें लोग प्यार और इज्जत से 'मणिपुर का मिरेकल मैन' कहते हैं। हम बात कर रहे हैं आईएएस अधिकारी आर्मस्ट्रांग पामे की। यह वो शख्स हैं जिन्होंने साल 2012 में कुछ ऐसा कर दिखाया, जिसने पूरे देश का ध्यान उनकी तरफ खींच लिया। बिना किसी सरकारी फंड या मदद के इन्होंने अपने इलाके में 100 किलोमीटर लंबी सड़क बनवा दी। आइए जानते हैं इनके इस बेमिसाल सफर के बारे में।कैसी रह...