प्रयागराज, फरवरी 11 -- नगर आयुक्त सीलम साईं तेजा ने बुधवार को बसवार कूड़ा ट्रीटमेंट प्लांट का औचक निरीक्षण किया। नगर आयुक्त प्लांट के अंदर की बदहाली देख दंग रह गए। प्लांट में कूड़े का पहाड़ लगा था। डंप कूड़े को बारिश से बचाने के लिए बनाए गए शेड का पिलर टूटा था। प्लांट से जबर्दस्त बदबू निकल रही थी। प्लांट की हालत देख नगर आयुक्त का पारा चढ़ गया। उन्होंने मौके पर ही प्लांट की बदहाली को लेकर नगर निगम के अधिकारियों से पूछताछ की। साथ गए अधिकारियों ने तमाम कारण बताए लेकिन नगर आयुक्त संतुष्ट नहीं हुए। निरीक्षण के बाद नगर आयुक्त ने प्लांट में तीन महीने में बनाई गई ईंट की रिपोर्ट मांगने के साथ पिलर मरम्मत करने का निर्देश दिया। इसके बाद नगर आयुक्त ने अरैल स्थित बायो सीएनजी प्लांट का निरीक्षण किया तो परिसर में गैस की बदबू आ रही थी। बदबू को रोकने के ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.