बलिया, अप्रैल 7 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में एक अदद मेडिकल कालेज की वर्षों पुरानी मांग अब साकार होती दिख रही है। मंगलवार को कैबिनेट की बैठक के बाद शासनादेश जारी होने तथा 437 करोड़ के वित्तीय प्रावधान से मेडिकल कालेज के निर्माण की सभी बाधाएं समाप्त हो गई हैं। अब जिले के लोगों को इसके शिलान्यास का इंतजार है। बलिया में मेडिकल कालेज की मांग लम्बे समय से चल रही है। हर बार के चुनावों में भी यह मुद्दा बनता रहा। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने चुनाव के दौरान मेडिकल कालेज के निर्मााण का वादा किया था। बलिया बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जल्द ही इसके निर्माण का भरोसा दिया था। हालांकि इसके निर्माण में जमीन की बाधा आती रही। कई जगह चिह्नित होने के बाद भी बात नहीं बन सकी। अंतत: जिला कारागार के पुराने भवन पर म...