शामली, मार्च 21 -- पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि खाद्य सामग्री बेचने वाले सभी व्यापारी शुद्ध, साफ-सुथरा और बिना मिलावट का सामान ही ग्राहकों को उपलब्ध कराएं तथा इस सामाजिक बुराई से दूर रहें। प्रेसनोट में उन्होंने कहा कि कुट्टू का आटा, मसाले, मिठाई, मावा, पनीर सहित अन्य खाद्य पदार्थों में किसी प्रकार की मिलावट न की जाए। यदि कोई व्यापारी मिलावटी या अशुद्ध सामान बेचते हुए पाया जाता है और उसके खिलाफ कार्रवाई होती है, तो व्यापार मंडल ऐसे व्यापारी का किसी भी स्थिति में समर्थन नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि जो खाद्य सामग्री व्यापारी बेचते हैं, वही उनके अपने परिवार द्वारा भी उपभोग की जाती है, इसलिए मिलावट करना न केवल गैरकानूनी है, बल्कि यह एक गंभीर सामाजिक बुराई भी है, जिससे सभी को बचना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.