इटावा औरैया, अप्रैल 12 -- इटावा। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश कार्य समिति की बैठक रविवार को शहर के माया मैरिज होम में आयोजित की गई। प्रदेश भर के विभिन्न जिलों से आए व्यापारी प्रतिनिधियों ने कार्य समिति की बैठक में अपने-अपने जिलों की प्रगति और व्यापारी समस्याओं को लेकर एक मंच पर अपनी बात रखी। राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने बताया कि इस प्रदेश कार्य समिति की बैठक में 63 जिलों के प्रतिनिधि शामिल हुए हैं जिनकी संख्या लगभग 245 है। उन्होंने कहा कि संगठन प्रदेश सरकार का आभारी हैं जिन्होंने कोई भी नया कार्य करने वाले व्यापारी के लिए विभिन्न विभागों की एनओसी या लाइसेंस आदि के लिए संगठन की मांग पर निवेश मित्र पोर्टल की शुरुआत की है। इसके अलावा प्रदेश भर में व्यापारिक मांग के बाद खाद्य लाइसेंस को लेकर व्यापारी के उत्पीड़न की शिकायतों के...