कानपुर, फरवरी 28 -- कानपुर देहात, संवाददाता। जिले में मिलावटखोरों ने खाने की हर सामग्री को जहरीला कर दिया है। होली का त्योहार नजदीक देख मिलावट खोरों ने सक्रियता बढ़ा दी है। इसके साथ ही खाद्य सुरक्षा विभाग भी सक्रिय हो गया है। पिछले सालों के सापेक्ष अधिक सख्ती के बाद भी मिलावटखोर बाज नहीं आ रहे हैं। हालात यह है कि जब तक नमूनों की परीक्षण रिपोर्ट आती है। तब तक मिलावटी खाद्य पदार्थ बाजार में खाप लाते हैं। जनपद में मिलावटखोरों ने खाने की हर सामग्री को जहरीला कर दिया है। पिछले पांच साल में जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से मिलावट रोकने के लिए की गई। छापेमारी में तेल, खोया, दूध, पनीर, बेसन, मसालों व मिठाइयों आदि के 2149 संकलित किए गए नमूनों में 1085 नमूने अधोमानक पाए गए। इसके बाद अदालतें में अब तक 900 मुकदमें दाखिल किए गए। इनमें 685 मुकदमें ...