हापुड़, जून 17 -- खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मंगलवार को नगर के बस स्टैंड क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाते हुए विभिन्न खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की पड़ताल की। अभियान के दौरान एक प्रतिष्ठान से आचार और चिली सॉस के नमूने एकत्र कर प्रयोगशाला परीक्षण के लिए भेजे गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज राय के नेतृत्व में विभागीय अधिकारियों ने ब्रजमोहन गर्ग पिन्नी वाले प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया। जांच के दौरान मिश्रित अचार तथा हरी मिर्च से तैयार सॉस के नमूने विधिवत प्रक्रिया पूरी करते हुए लिए गए। सभी नमूनों को सुरक्षित रूप से पैक और सील करने के बाद परीक्षण हेतु प्रयोगशाला रवाना कर दिया गया।पंकज यह भी पढ़ें- मिलावट पर नजर, बस स्टैंड क्षेत्र में चला विशेष निरीक्षण अभियान राय ने बताया कि उपभोक्ताओं तक शुद्ध एवं मानक स्तर की खाद्य सामग्री प...