मिलावट पर कसा शिकंजा, 60 मामलों में 14.86 लाख का जुर्माना
अलीगढ़, जून 7 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। सुरक्षित एवं मिलावटमुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि सर्तकता समिति की बैठक शनिवार को एडीएम सिटी किंशुक श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय दीनानाथ यादव ने बताया कि पिछले वर्ष एवं मौजूदा वित्तीय वर्ष में अब तक 502 निरीक्षण कर 101 खाद्य नमूने लिए गए, जिनमें प्राप्त 77 रिपोर्टों में 34 अधोमानक, तीन असुरक्षित और एक मिथ्याछाप पाया गया। मिलावट रोकथाम अभियान के तहत 492 सर्वे नमूनों की जांच कराई गई। विभिन्न मामलों में 124 वाद दायर किए गए, जिनमें 60 मामलों का निस्तारण करते हुए 14.86 लाख रुपये का अर्थदंड लगाया गया। न्यायिक न्यायालय द्वारा भी 17 मामलों में 4.57 लाख रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया। यह भी पढ़ें- वित्तीय वर्ष में खाद्य पदार्थों के 164 नमू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.