अलीगढ़, अप्रैल 29 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मिलावटी खाद्य पदार्थों का धंधा रूक नहीं पा रहा है। चोरी-छिपे जिलेभर में मिलावट जारी है। बुधवार को एफडीए की टीम ने 1654 किलोग्राम पनीर नष्ट कराया। इस मामले में थाना लोधा में एफआईआर भी दर्ज कराई गईहै। सहायक आयुक्त खाद्य अलीगढ़ मंडल अजय कुमार जायसवाल के नेतृत्व में खाद्य टीम द्वारा खेरेश्वर चौराहा पर वाहन संख्या-यूपी-81 डीटी 5888, बोलेरो पिक-अप को पकड़ा। जिसमें प्रथम दृष्टया मिलावटी, गुणवत्ता विहीन 1664 किलोग्राम पनीर लदा हुआ पाया गया। जिसपर मौके से पनीर का एक नमूना जांच के लिए संग्रहित किया गया। वाहन में मौजूद व्यक्ति किसनपाल निवासीपिसावा ने पूछताछ में बताया कि सुशील कुमार निवासी ग्राम शाहपुर, पिसावा खाद्य कारोबारकर्ता व मालिक हैं। यह भी पढ़ें- प्रदेश स्तरीय टीम ने की नामचीन डेरियों पर छापेमारी व...