अमरोहा, दिसम्बर 1 -- चुचैला कलां। रविवार को कस्बे में खाद्य एवं रसद विभाग की टीम ने मिलावटी और खराब गुणवत्ता की मिठाई बेचने की शिकायत पर छापा मारकर कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने लईक स्वीट्स से मिठाई के दो नमूने भरकर जांच के लिए लैब भेजे। अचानक हुई इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया और कई दुकानदारों ने शटर नीचे गिरा दिए। बीते दिनों कस्बे के ही एक ग्रामीण ने जिलाधिकारी को शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया था कि कस्बे की एक दुकान पर बेहद घटिया और मिलावटी मिठाई बेची जा रही है, जिसे खाने के बाद लोग बीमार पड़ रहे। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए रविवार दोपहर बाद खाद्य विभाग की टीम कस्बे में पहुंची और संबंधित दुकान पर छापेमारी की। इस दौरान शिकायत की पारदर्शी के लिए टीम ने शिकायतकर्ता को भी मौके पर बुला लिया। खाद्य एवं रसद विभाग के निरीक्षक अरविंद कु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.