गाजीपुर, मार्च 7 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। आबकारी इंस्पेक्टर रवि प्रकाश जायसवाल ने शनिवार को नगर क्षेत्र की कंपोजिट और देशी शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने दुकानों पर स्टॉक का मिलान किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सबसे पहले वह मेन रोड स्थित कंपोजिट शराब की दुकान पर पहुंचे, जहां मिलावटी शराब बिक्री की शिकायत मिली थी। उन्होंने शराब की बोतलों की जांच की और रजिस्टर से स्टॉक का मिलान किया। निरीक्षण के दौरान दुकान के सामने और आसपास कुछ लोग बैठकर शराब पीते हुए मिले, जिस पर उन्होंने सेल्समैन को सख्त हिदायत दी कि दुकान या उसके आसपास शराब पीने न दिया जाए। इसके बाद वह तहसील के सामने स्थित मॉडल शॉप पहुंचे और वहां भी जांच की। वहीं खोवा मंडी के सामने और बड़ी सब्जी मंडी में स्थित शराब की दुकानों के भोर में ही खुलने की शिकायत मिलने प...